Uttarakhand Forest fire: अल्मोड़ा के जंगल में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

Uttarakhand Forest fire: उत्तराखंड के अल्मोड़ा बिनसर के जंगल में भीषण आग लग गई. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Uttarakhand Forest fire: उत्तराखंड के बिनसर के जंगल में आग लगने की घटना के बाद 8 लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, इसी दौरान सभी चपेट में आ गए, जिसमें चार की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वाले सभी वनकर्मी थे. इधर राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अनुग्रह राशि की घोषणा कर दी है.

मृतक के परिजनों की 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य के सिविल सोयम वन प्रभाग में जंगल की आग से 4 वनकर्मियों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. घटना में झुलसे चार अन्य वनकर्मियों को तत्काल एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी बेस अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने मृतक वनकर्मियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं.

तेज हवा के कारण वनकर्मियों को आग ने चपेट में लिया

वन विभाग के रेंजर मनोज सनवाल ने घटना के बारे में बताया, आज 3 बजे बिनसर में आग लगने की सूचना मिलने पर आठ लोगों की टीम मौके पर गई और तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को बेस अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है.

Also Read: NEET UG 2024: कांग्रेस बोली- मोदी सरकार के कारनामों से 24 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर, प्रधान ने दिया करारा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >