दो युवतियों ने युवक को बनाया बंधक, जंजीर से बांधकर उतरवाए कपड़े, फिर बेरहमी से पीटा, कानपुर होटल का वीडियो वायरल

UP Crime: कानपुर के एक होटल में युवक को जंजीर से बांधकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को मुक्त कराया और जांच शुरू कर दी है. होटल सुपरवाइजर ने छेड़खानी का आरोप लगाया है.

UP Crime: फीलखाना क्षेत्र के माल रोड चौराहे स्थित एक होटल में युवक को जंजीर से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक की तहरीर पर दो युवतियों, रोशन नाम के युवक समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है.

जंजीर से बंधा था युवक, वीडियो में मारपीट का दावा

वायरल वीडियो में राहुल गुप्ता नाम का युवक जंजीर से बंधा नजर आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक एक युवती उसके बाल खींचती और दूसरी थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है. युवक की पीठ पर बेल्ट से पिटाई के निशान मिलने की बात भी सामने आयी है. घटना के दौरान रोशन नाम का युवक वीडियो बना रहा था.

चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को दी सूचना

युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर होटल के आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद चौकी इंचार्ज विनोद और दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे और युवक को मुक्त कराया. पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है और उसकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की है.

होटल सुपरवाइजर ने लगाया छेड़खानी का आरोप

मामले में होटल सुपरवाइजर ने दावा किया कि युवक अचानक होटल के अंदर आया और युवतियों से छेड़खानी करने लगा. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट की स्थिति बनी. हालांकि, पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी के दावे की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

पहले भी विवादों में रहा है होटल

रिपोर्ट के मुताबिक यह होटल पहले भी विवाद में रह चुका है. करीब तीन साल पहले यहां पुलिस की छापेमारी हुई थी. उस समय सेक्स रैकेट संचालित होने के आरोप में कई लोगों को पकड़े जाने की बात सामने आयी थी.


यह भी पढ़ें: UP Expressway: 7.5 घंटे में गोरखपुर, 6 घंटे में लखनऊ और 8 घंटे में सिलीगुड़ी, 700 KM का एक्सप्रेसवे बदल देगा यूपी की कनेक्टिविटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >