Uttar Pradesh News: योगी कैबिनेट में शामिल 5 नये मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में 5 नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है. सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है. जबकि दारा सिंह चौहान को कारागार आवंटित किया गया है.

Uttar Pradesh News: योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में शामिल 5 नये मंत्रियों में सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग सौंपी गई है. वहीं अनिल कुमार के पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड धर्मवीर प्रजापति को आवंटित किया गया है.

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के एक हफ्ते बाद विभागों का आवंटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करने के एक हफ्ते बाद मंगलवार को उन्हें विभाग आवंटित कर दिए. सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, हज और मुस्लिम वक्फ विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. दारा सिंह चौहान को जेल विभाग दिया गया है. उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक सुनील शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स और राजग के घटक राष्ट्रीय लोकदल के कोटे से मंत्री बने अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मिला है. इन सभी को पिछली पांच मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई थी.

नये मंत्री और उनके विभाग

  • ओमप्रकाश राजभर – पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण
  • दारा सिंह चौहान – कारागार
  • सुनील शर्मा – आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स
  • अनिल कुमार – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • धर्मवीर प्रजापति – नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >