लखनऊ से अयोध्या तक आज योगी सरकार के कई अहम कार्यक्रम, टेक्सटाइल, आंगनवाड़ी और मेधावी बच्चों को मिलेगी नई सौगात

उत्तर प्रदेश में आज दो बड़े आयोजन हो रहे हैं. लखनऊ में 'यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026' वस्त्र उद्योग को वैश्विक मंच पर ले जाने की तैयारी है. वहीं, अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा.

UP News: उत्तर प्रदेश में समृद्धि और सशक्तीकरण की दिशा में आज कई अहम पहल होने जा रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि लखनऊ में दो दिवसीय ‘यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026’ के जरिए प्रदेश को वैश्विक वस्त्रोद्योग केंद्र बनाने की दिशा में नई पहल शुरू होगी. वहीं, अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के साथ मेधावी बच्चों और उत्कृष्ट अधीक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा.

वस्त्र उद्योग को मिलेगी नई दिशा

लखनऊ में आयोजित होने वाले टेक्सटाइल कॉन्क्लेव के जरिए उत्तर प्रदेश की समृद्ध वस्त्र परंपरा को आधुनिक तकनीक और निवेश से जोड़ने पर जोर रहेगा.इस दौरान ‘यूपी टेक्स मित्रा’ पोर्टल समेत कई योजनाओं की शुरुआत होगी.इनका उद्देश्य बुनकरों के कल्याण, कौशल विकास, निवेश और उद्यम को बढ़ावा देना है.

बुनकरों और उद्यमियों पर फोकस

सरकार की इन पहलों से प्रदेश के बुनकरों और वस्त्र क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है.कौशल विकास और निवेश को बढ़ावा मिलने से वस्त्रोद्योग को बड़े बाजार से जोड़ने की दिशा में भी कदम आगे बढ़ेगा.मुख्यमंत्री ने इसे उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्रोद्योग केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है.

अयोध्या में होगा सम्मान समारोह

अयोध्या में भी मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.यहां आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों और उत्कृष्ट अधीक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा.इसके साथ ही नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र भी दिए जाएंगे.

सेवा और श्रम को सशक्त बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में कहा कि श्रम से समृद्धि और सेवा से सशक्तीकरण की यह यात्रा विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण को नई ऊर्जा देगी.लखनऊ से लेकर अयोध्या तक होने वाली इन पहलों को रोजगार, उद्यम और जनसेवा से जोड़कर देखा जा रहा है.

Also Read: रात होते ही तेंदुए-बाघ का खौफ, यूपी के 124 गांवों में दूर होगा अंधेरा, अब सोलर-एलईडी लाइटों से रोशन होंगी पंचायतें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >