UP News : वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर दर्शन के दौरान वाहनों के काफिले को रोके जाने को लेकर भाजपा विधायक अनिल पाराशर और ड्यूटी पर तैनात डीएसपी अमित पाठक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
काफिला रोकने पर शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि विधायक अनिल पाराशर अपने काफिले के साथ बांके बिहारी मंदिर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान वाहनों की एंट्री को लेकर पुलिस ने काफिले को रोक दिया. इसी बात को लेकर विधायक और डीएसपी के बीच बहस शुरू हो गई.
‘जनप्रतिनिधि का सम्मान करो, वर्दी उतरवा दूंगा’
वायरल वीडियो में विधायक डीएसपी से तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विधायक ने कथित तौर पर डीएसपी से कहा, ‘जनप्रतिनिधि का सम्मान करो, वर्दी उतरवा दूंगा.’ घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. मामला जनप्रतिनिधि और पुलिस के बीच अधिकार एवं प्रोटोकॉल को लेकर हुए विवाद के तौर पर चर्चा में है.
पुलिसकर्मियों के समझाने पर शांत हुआ मामला
बताया गया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद विवाद शांत हुआ. फिलहाल इस घटना ने पुलिस की ड्यूटी और जनप्रतिनिधियों के व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है.
Also Read : योगी जी स्कूल जाने के लिए सड़क चाहिए, स्विमिंग पूल नहीं, खराब सड़क पर बोली मेरठ की स्कूली छात्राएं
