Viral Video : भगवा झंडा लेकर युवक दरगाह पर चढ़े, वीडियो देख आएगा गुस्सा

Viral Video : उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि प्रयागराज में भगवा झंडा लेकर कुछ युवक दरगाह के गेट पर चढ़ गए. इन्होंने नारे भी लगाए. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Viral Video : प्रयागराज जिले के गंगा नगर में बहरिया थाना अंतर्गत सिकंदरा में स्थित एक दरगाह के गेट पर कुछ युवक चढ़ गए. रविवार को कथित रूप से भगवा झंडे लेकर ये चढ़े और नारे लगाने लगे. पुलिस अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई. घटना प्रयागराज के कई इलाकों में रामनवमी का जुलूस निकाले जाने के बीच हुई है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन युवकों को गाज़ी मियां की दरगाह से हटाया. देखें वीडियो

दरगाह में हिंदू और मुस्लिम श्रद्धालु चादर चढ़ाने आते हैं

पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि इस दरगाह में पांच मजारें हैं और हिंदू और मुस्लिम श्रद्धालु यहां चादर चढ़ाने आते हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को कुछ युवकों ने दरगाह पर धार्मिक झंडा लहराते हुए नारेबाजी की तथा मौके पर तैनात पुलिस द्वारा इन युवकों को तत्काल रोका गया और वहां से हटाया गया. उनके मुताबिक, इस मामले में जांच कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो

युवकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी

गुनावत ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले युवकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >