Merrut Case Viral Video: सौरभ के साथ मुस्कान का डांस, भड़के सोशल मीडिया यूजर

Merrut Viral Video Saurabh muskan: मेरठ हत्याकांड के बाद मुस्कान और सौरभ के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.

Merrut Murder Case Viral Video: मुस्कान के साथ सौरभ का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उसकी बेटी भी नजर आ रही है. तीनों गाने पर झूमते दिख रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को पीहू के बर्थडे पर दोनों ने जमकर डांस किया था, हालांकि वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है कि यह कब का है. सोशल मीडिया यूजर कह रहे हैं कि वीडियो मुस्कान की चालाकी और शातिरपने का सबूत पेश कर रहा है. पति की हत्या का पूरा प्लान तैयार करने के बाद इस तरह का डांस…सौरभ के साथ ऐसे झूम रही है जैसे उससे कितना प्यार करती है. देखें वीडियो

सौरभ की मां का दावा- पोती कह रही थी कि ‘पापा ड्रम में हैं’

मेरठ में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के हाथों मारे गए मर्चेंट नेवी के एक पूर्व अधिकारी सौरभ की मां ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि सौरभ की छह साल बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में पता था. उसने कहा था ‘पापा ड्रम में हैं.’ पुलिस ने हालांकि, इस दावे को खारिज कर दिया है. पुलिस ने कहा कि बच्ची को इस खूनी घटना के प्रकाश में आने के बाद इसके बारे में पता चला होगा.

मुस्कान के माता-पिता को हत्या के बारे में पता था

सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मुस्कान के माता-पिता को 18 मार्च से पहले ही सौरभ की हत्या के बारे में जानकारी थी. सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया कि उनकी छह वर्षीय पोती को भी अपने पिता की मौत के बारे में पता था. देवी ने कहा, ‘‘हमें कुछ लोगों से पता चला है, वह (सौरभ की बेटी) कह रही थी, ‘पापा ड्रम में हैं.’’

यह भी पढ़ें : Meerut Murder : साहिल के बगल में रहना चाहती है मुस्कान, जेल में पूरी रात रोई, खाना भी नहीं खाया

रेणु देवी ने बुधवार को आरोप लगाया, ‘‘सच्चाई यह है कि मुस्कान की मां को अपराध के बारे में (18 मार्च से पहले) पता था। वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ही थाने गए थे.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >