Video : लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी, विधानसभा परिसर में सपा नेताओं ने लगाए नारे

Video : यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के पहले सपा सदस्यों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया. इसका वीडियो सामने आया है.

Video : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन, मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरना दिया. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि सपा सदस्य हाथों में बैनर और तख्तियां लिये हैं. वे नारे लगा रहे थे ”लाठी गोली की सरकार, नहीं चलेगी नहीं चलेगी’’… ‘‘आरक्षण विरोधी, दलित विरोधी, संविधान विरोधी सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी.’’ देखें वीडियो

सपा के वरिष्ठ सदस्य सुधाकर सिंह तथा एच एन सिंह पटेल ने बताया कि पार्टी के विधायकों ने संभल और कुंभ समेत तमाम मुद्दों पर सरकार की विफलताओं को लेकर धरना दिया है. विधायकों के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर ‘बिजली पानी दे न सके जो, वह सरकार निकम्मी है! जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है…’’ लिखा था.

कुंभ मामले पर मच सकता है हंगामा

सपा के वरिष्ठ सदस्य अमिताभ त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कुंभ में मृतकों, स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के फर्जी आंकड़ा पेश किया जा रहा है. उन्होंने मांग की कि सरकार कुंभ मामले पर सदन में चर्चा कराए. सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बीजेपी सरकार को जन विरोधी, किसान विरोधी करार देते हुए कहा, ”यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है.”

विधानसभा का बजट सत्र आज से

विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो रहा है. यह इस वर्ष का पहला सत्र है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से आज सदन की कार्यवाही शुरू होगी. वह दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद औपचारिक विधायी कामकाज होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >