Video : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

Video : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंची. यहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया. इसका वीडियो सामने आया है.

Video : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया. राष्ट्रपति के साथ में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी नजर आए. त्रिवेणी संगम तक एक नाव से सभी पहुंचे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज के अरैल घाट पहुंचीं. इससे पहले पक्षियों को दाना राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी ने खिलाया. देखें वीडियो

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, महाकुंभ में राष्ट्रपति संगम में पूजा अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी. राष्ट्रपति डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी. देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था.

राष्ट्रपति के पक्षियों को दाना खिलाने का वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >