Uttar Pradesh: महिला को 48 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 2.90 लाख रुपये लूटे, जालसाजों ने ऐसे लगाया चूना

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जालसाजों ने एक सीमेंट कंपनी के अधिकारी की पत्नी को करीब 48 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 2.90 लाख रुपये ठग लिये. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: उत्तर पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोपन थानाक्षेत्र स्थित डाला सीमेंट वर्क्स नाम की कंपनी के एक अधिकारी की पत्नी के साथ हुई इस घटना में जालसाजों ने 2,94,262 रुपये का चूना लगाया. अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि डाला सीमेंट फैक्टरी परिसर में रहने वाली श्रृष्टि मिश्रा ने 18 अक्टूबर को चोपन थाना में शिकायत दर्ज कराई कि नौ अक्टूबर की शाम उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया.

जालसाजों ने लूट की घटना को ऐसे दिया अंजाम

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने बताया कि उनके (श्रृष्टि) मोबाइल नंबर से धोखाधड़ी की गई है, जिसके आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और आरोपी ने धोखाधड़ी की रकम 38 लाख रुपये का 10 प्रतिशत आपके खाते में डाली है. अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने यह भी कहा कि उक्त प्रकरण की जांच जारी है और पीड़िता को 48 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा गया. सिंह ने बत��या कि महिला को कानूनी कार्रवाई का हवाला देते हुए जालसाजों ने उनसे 2,94,262 रुपया वसूल लिये. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईटी अधिनियम की धारा 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और 2,13,000 रुपये की राशि को ‘होल्ड’ करवा दिया गया. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >