रक्षाबंधन से पहले बहनों को सीएम योगी का उपहार, 8 से 10 अगस्त तक फ्री रहेंगी रोडवेज की बसें

Free Bus Service: सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा देने का ऐलान किया है. महिलाओं को 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक राज्य परिवहन की बसों द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Free Bus Service: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. रक्षाबंधन के मौके पर राज्य में महिलाओं को फ्री बस सेवा की सुविधा मिलेगी. राज्य परिवहन की बसों द्वारा 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

महिलाओं के लिए यूपीएसआरटीसी (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) और नगरीय बस सेवा की सभी बसें उपलब्ध रहेंगी. सीएम योगी ने इसका ऐलान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनके आवास में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान किया. इस बैठक में राज्य के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद रहे.

इसके अलावा इस बैठक में बाढ़ की स्थिति, आने वाले त्योहारों की तैयारी, कानून-व्यवस्था, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, ड्रोन उड़ान से जुड़ी बातें और बेसिक शिक्षा विभाग के कामों पर चर्चा की गई. सावन का आखिरी सोमवार सीएम योगी के निर्देश पर सावन के आखिरी सोमवार के दिनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राज्य के अधिकारियों को मंदिर परिसरों में खुले विद्युत तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे. इसके साथ ही यातायात में सुविधा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश है.

सीएम योगी ने बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों को बाढ़ शरणालयों में राहत सामग्री जैसे दवाइयां, भोजन, स्वच्छ जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने को सुनिश्चित करने को कहा है.

यह भी पढ़े: Indian Railway: यात्रियों के लिए जरूरी खबर, अगस्त में इस रूट की कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़े: Airline: श्रीनगर एयरपोर्ट पर कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी तोड़ने वाले आर्मी अधिकारी पर FIR, जानें क्या है पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >