UPTET Result 2026: यूपी टीईटी का रिजल्ट कब आएगा? जानें कब और कैसे कर सकेंगे चेक

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. करीब 17.70 लाख अभ्यर्थी अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जानिए रिजल्ट कब और कैसे चेक करें.

UPTET Result 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से आयोजित यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के परिणाम का अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है. करीब 17,70,714 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को ऑफलाइन माध्यम से कराया गया था. अब उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट जारी होने की तारीख पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणाम जल्द जारी किए जाने की संभावना है.

कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट

UPTET Result 2026 को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी होने की निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता है. ऐसे में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है. यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा में करीब 17.70 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा प्रदेश के अलग-अलग केंद्रों पर 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित हुई थी. परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई गई थी. अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UPTET Result 2026 के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं. अभ्यर्थियों को सलाह है कि रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें, ताकि परिणाम जारी होते ही बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सके.

Also Read: उम्र का अंतर कम होने पर भी महिला कर्मचारी को मिलेगा मातृत्व अवकाश,लखनऊ हाई कोर्ट का फैसला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >