UPSSSC Result: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर तृतीय भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है. कुल 5339 पदों के लिए हुई इस भर्ती में 5329 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है. आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची के साथ कटऑफ भी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है.
10 पदों पर नहीं मिला योग्य अभ्यर्थी
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया के अनुसार, कुल 5339 पदों में से 5329 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. दिव्यांगजन श्रेणी की एक उपश्रेणी के 10 पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके. इसलिए इन पदों को अग्रनीत कर दिया गया है.
376 अभ्यर्थी औपबंधिक रूप से शामिल
जारी चयन परिणाम में 376 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से शामिल किया गया है. इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन आयोग के अधीन रहेगा. संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इनकी स्थिति स्पष्ट होगी.
पद और विभाग का आवंटन बाद में
चयनित अभ्यर्थियों के पद और विभाग का आवंटन अभी जारी नहीं किया गया है. आयोग इसके संबंध में अलग से सूचना जारी करेगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आगे की सूचनाओं पर नजर बनाए रखें.
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in
वेबसाइट पर सूची और कटऑफ उपलब्ध
UPSSSC ने अंतिम चयन परिणाम के साथ अभ्यर्थियों की चयन सूची और विभिन्न पदों की कटऑफ भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थी अपनी स्थिति और संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
Also Read: UP Chief Secretary: SP गोयल के बाद कौन बनेगा यूपी का मुख्य सचिव? इन वरिष्ठ अफसरों के नाम चर्चा में
