UPPCS Exam: 27 अक्टूबर को होने वाली UPPCS परीक्षा स्थगित, जानें अगली डेट

UPPCS Exam: यूपी लोक सेवा आयोग ने 27 अक्टूबर को होने वाली PCS की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है.

UPPCS Exam: यूपी लोक सेवा आयोग ने 27 अक्टूबर को होने वाली UPPCS परीक्षा स्थगित कर दी है. परीक्षा दिसंबर 2024 के मध्य में होने की संभावना जताई जा रही है.

लोक सेवा आयोग ने लेटर जारी कर परीक्षा स्थगित होने की जानकारी दी

लोक सेवा आयोग ने लेटर जारी कर परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी. परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय ने बताया, लोक सेवा आयोग अधिनियम 1985 में संशोधन के मद्देनजर आयोग के परीक्षा कैलेंडर 3.6.24 के अनुसार 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित की जाती है. उन्होंने बताया, परीक्षा आगामी दिसंबर माह के मध्य तक आयोजित किए जाने की संभावना है. परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि परीक्षा के आयोजन की तिथि और कार्यक्रम के संबंध में विज्ञप्ति के माध्यम से अलग से अवगत करा दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >