UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से 1 अगस्त को जारी पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, लखीमपुर खीरी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि नजीबाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड हुआ.
लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा गर्मी
मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में लखीमपुर खीरी का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा. इसके बाद मुरादाबाद में 35.5 डिग्री, वाराणसी (बीएचयू) में 35.3 डिग्री, जबकि आगरा और अयोध्या में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
नजीबाबाद में सबसे ठंडी रही रात
वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा. इसके बाद बाराबंकी में 24.0 डिग्री, हरदोई में 24.5 डिग्री, बरेली में 25.2 डिग्री और मेरठ में 25.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ. लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अधिकांश जिलों में 32 से 35 डिग्री के बीच रहा पारा
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. कई स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड हुआ. ये आंकड़े पिछले 24 घंटों के तापमान और सामान्य से उसके विचलन के आधार पर जारी किए गए हैं.
Must Read- पूर्व पार्षद की गिरफ्तारी से गरमाया DPS कॉलेज जमीन विवाद, नाका थाने पर वकीलों का प्रदर्शन
