UP Weather: यूपी में मानसून पड़ा धीमा, 20 सितंबर को बारिश की संभावना, जानें 21 से 25 तक कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने वाली है. 19 से 25 सितंबर तक के लिए IMD का पूर्वानुमान जारी हो गया है. जानिए कैसा रहेगा मौसम और कहां हो सकती है हल्की बारिश.

UP Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधि फिलहाल धीमी रहेगी. 19 और 20 सितंबर को पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा और किसी भी प्रकार की भारी वर्षा या तेज तूफान की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

21 से 23 सितंबर के दौरान प्रदेश भर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 21 सितंबर से 23 सितंबर के बीच पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर रहेगी. आसमान साफ रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन के समय लोगों को हल्की उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. किसानों के लिए यह समय कृषि कार्यों हेतु अनुकूल रहेगा.

24 और 25 सितंबर को पुनः हल्की वर्षा के आसार

मौसम बुलेटिन के अनुसार 24 और 25 सितंबर को एक बार फिर मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की फुहारें या बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है. राहत की बात यह है कि पूरे सात दिनों (19 से 25 सितंबर) के लिए मौसम विभाग ने 'नो वार्निंग' यानी हरे रंग का अलर्ट जारी किया है, जिससे किसी आपदा का खतरा नहीं है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा

प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क बना रहेगा. 19 और 20 सितंबर को क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं. इसके बाद 21 से 23 सितंबर के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है और धूप खिलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि 24 और 25 सितंबर को एक बार फिर कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं.

पूर्वी उत्तर प्रदेश छिटपुट वर्षा की संभावना

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तुलना में बारिश की गतिविधियां थोड़ी अधिक देखने को मिल सकती हैं. पूर्वानुमान के अनुसार 19 और 20 सितंबर को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इसके पश्चात 21 से 23 सितंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. तत्पश्चात 24 एवं 25 सितंबर को पुनः छिटपुट जगहों पर बारिश की फुहारें पड़ने के संकेत हैं. पूरे सप्ताह मौसम विभाग ने कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की है.

राज्य भर में भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं

राज्य भर में स्थिति सामान्य रहेगी राहत की बात यह है कि चेतावनी मानचित्र (वार्निंग मैप) के अनुसार दोनों ही दिनों में उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के लिए भारी वर्षा या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. पूरा प्रदेश 'नो वार्निंग' यानी हरे रंग के क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका अर्थ है कि मौसम संबंधी कोई खतरा नहीं है. किसान और आम नागरिक अपने दैनिक कार्य बिना किसी मौसम बाधा के आसानी से संचालित कर सकते हैं.

Must Read: "दहेज लाओगी तभी बाल उगने देंगे!" ससुराल वालों ने बर्बरता से महिला को किया गंजा, पति और देवर की करतूत से हिला जौनपुर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >