UP Weather: यूपी में अभी राहत नहीं… अगले 7 दिनों तक होती रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather: यूपी में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक लगातार बारिश का दौर रहेगा. इस दौरान गरज और चमक के साथ बौछार पड़ने की भी संभावना है.

UP Weather: उत्तर भारत में मानसून सक्रिय है. इसका असर यूपी में भी दिखाई दे रहा है. बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश हो रही है. राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण प्रदेश के लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है.

12 से लेकर 18 अगस्त तक लगातार बारिश
यूपी में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक लगातार बारिश का दौर रहेगा. इस दौरान गरज और चमक के साथ बौछार पड़ने की भी संभावना है. वहीं पूर्वी यूपी में भी 12 से लेकर 18 अगस्त तक भारी बारिश के साथ गरज के साथ चमक और बौछार पड़ने की संभावना हैं. प्रदेश मौसम केंद्र ने कहा है कि इस दौरान कई इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आगामी दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि आगामी दिनों में पश्चिम यूपी से लेकर पूर्वी यूपी में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, अमेठी, नोएडा, हरदोई, कन्नौज, अयोध्या, बरेली, बदायूं, समेत कई और जिलों में तेज बारिश हो सकती है.

कई जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 12 से 18 अगस्त तक कई जिलों में बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा समेत कई नदियां उफान पर आ गई हैं. निचले इलाकों में पानी भर रहा है. कई जगहों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

Also Read: Delhi Govt Gift: दिल्ली में अपना मकान का सपना होगा साकार,  लोगों को मिलेंगे सस्ते फ्लैट, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन

Kolkata doctor murder case मामले में CM Mamta Banerjee का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >