UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है. प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से 19 अगस्त को जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 25 अगस्त तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं 19 से 22 अगस्त के बीच अलग-अलग दिनों में कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है.
19 अगस्त को कई जगह बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दिन पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की बहुत संभावना है, जबकि बाकी हिस्सों के लिए कोई चेतावनी नहीं है.
20 और 21 अगस्त को भारी बारिश
20 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की बहुत संभावना है. इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 21 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी दोनों उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. दोनों हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
22 अगस्त को पूर्वी यूपी में भारी बारिश
22 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है, लेकिन यहां कोई चेतावनी नहीं है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की बहुत संभावना है और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 23 से 25 अगस्त तक पश्चिमी और पूर्वी दोनों उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इन तीनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
