सिर्फ 49 रुपये में देख सकेंगे UP T20, आज से टिकट बिक्री, जानिए किस टिकट की कितनी कीमत

UP Sports: यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण के लिए ग्रीनपार्क में टिकट बिक्री शुरू हो गई है. टिकटों की कीमत 49 से 349 रुपये तक है, जबकि 28 अगस्त को काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला होगा.

UP Sports News: क्रिकेट प्रेमियों के लिए यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण का रोमांच अब ग्रीनपार्क स्टेडियम में लौटने वाला है. 28 अगस्त से शुरू होने वाले मुकाबलों के लिए ऑफलाइन टिकटों की बिक्री सोमवार से शुरू हो गई है. दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के बाहर विशेष बॉक्स ऑफिस तैयार किया गया है, जहां अलग-अलग श्रेणियों के टिकट 49 रुपये से 349 रुपये तक उपलब्ध होंगे.

महिलाओं के लिए सबसे सस्ता टिकट

ग्रीनपार्क में महिलाओं के लिए आरक्षित बी गर्ल्स गैलरी का टिकट महज 49 रुपये में मिलेगा. वहीं बी जनरल, सी स्टाल और ई पब्लिक के टिकट 99 रुपये में उपलब्ध होंगे. बी बालकनी के लिए 149 रुपये, जबकि ए पवेलियन और पवेलियन ग्राउंड के टिकट की कीमत 200 रुपये रखी गई है. डी चेयर गैलरी के लिए दर्शकों को 249 रुपये खर्च करने होंगे.

349 रुपये में मिलेंगे प्रीमियम टिकट

लीग के मुकाबलों का बेहतर अनुभव लेने वाले दर्शकों के लिए न्यू प्लेयर पवेलियन, ए बालकनी, पवेलियन बालकनी और वीआईपी पवेलियन के टिकट 349 रुपये में मिलेंगे. यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर के अनुसार, टिकट बिक्री को आसान बनाने के लिए ग्रीनपार्क के अलावा शहर के कई इलाकों में भी टिकट उपलब्ध कराए गए हैं.

इन जगहों से भी खरीद सकेंगे टिकट

ग्रीनपार्क बॉक्स ऑफिस के साथ बाटू टेलीफोन प्वाइंट गोविंद नगर, लाजपत नगर, दबौली मोड़, सुरपाल टायर्स फजलगंज, गौरव फर्नीचर गोविंद नगर और एएस परफेक्ट चमनगंज से भी ऑफलाइन टिकट खरीदे जा सकेंगे. यानी क्रिकेट प्रेमियों को टिकट के लिए केवल ग्रीनपार्क तक पहुंचने की जरूरत नहीं होगी. ऑनलाइन टिकटों की बिक्री पहले से जारी है.

28 अगस्त को काशी रुद्रास-नोएडा सुपर किंग्स भिड़ेंगे

ग्रीनपार्क स्टेडियम में दूसरे चरण का पहला मुकाबला 28 अगस्त को काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. कानपुर में यूपी टी-20 लीग के कुल 12 मुकाबले प्रस्तावित हैं. ऐसे में शहर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच मैचों को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है और टिकट बिक्री शुरू होने के साथ स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी का रंग भी दिखने लगेगा.

Also Read: पत्नी के एक फोन ने खोला 27 दिन पुरानी हत्या का राज, प्रेमिका की लाश नोएडा के नहर में फेंककर भागा था आरोपी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >