UP के इन जिलों में स्कूल बंद, कहीं 8वीं तो कहीं 12वीं तक की छुट्टी, DM ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं. सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे, जबकि संभल में 12वीं तक के स्कूल बंद हैं.

UP School Closed : उत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में सोमवार, 7 सितंबर को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारियों ने स्थानीय परिस्थितियों और बारिश के अलर्ट को देखते हुए छुट्टी घोषित Sitapur School Closed Sambhal School Closed, Baकी है. सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत में कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे, जबकि संभल में नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है.

सीतापुर में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद

सीतापुर जिले में भारी बारिश के चलते कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल सोमवार, 7 सितंबर को बंद रहेंगे. जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है.

संभल में 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी

संभल जिले में सोमवार को नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे. रविवार को हुई भारी बारिश के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.

बरेली में कक्षा 8 तक स्कूल बंद

बरेली में भी भारी बारिश को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को 7 सितंबर को बंद रखने का आदेश दिया गया है. जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर बीएसए ने आदेश जारी किया है. जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा और इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

शाहजहांपुर में भी स्कूलों की छुट्टी

शाहजहांपुर जिले में भारी बारिश के कारण कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे. जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बीएसए ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है. सभी बोर्ड के विद्यालयों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

पीलीभीत में जलभराव के चलते शिक्षण कार्य स्थगित

पीलीभीत जिले में भी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी. रविवार को हुई बारिश के कारण परिषदीय सहित अन्य स्कूलों और उनके रास्तों पर जलभराव हो गया है. इसे देखते हुए सोमवार को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा.

Also Read : मां दुनिया छोड़ गई, मासूम को कुछ पता नहीं, हत्या के बाद बच्चे को लेकर घूमता रहा सिपाही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >