यूपी में PRD जवानों के लिए डबल खुशखबरी, बढ़ा दैनिक भत्ता, परिवार को भी मिलेगा... ये बड़ा लाभ, जानिए क्या है सरकार का नया नियम?

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत दी है. अब उन्हें 600 रुपये प्रतिदिन भत्ता मिलेगा और उनके परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जाएगी. यह निर्णय प्रदेश के 31,130 पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

UP News: उत्तर प्रदेश में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए सरकार ने राहत भरा फैसला किया है. अब ड्यूटी करने वाले पीआरडी स्वयंसेवकों को 600 रुपये प्रतिदिन का भत्ता मिलेगा. इसके साथ ही जवानों और उनके आश्रित परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जाएगी. इस संबंध में शासनादेश जारी कर नई व्यवस्था लागू कर दी गयी है.

अप्रैल में बढ़ा था भत्ता, अब फिर हुई वृद्धि

पीआरडी जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में यह दूसरी बढ़ोतरी है. पिछले साल अप्रैल में इसे 395 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन किया गया था. अब इसमें 100 रुपये की और वृद्धि की गयी है. इस फैसले से प्रदेश में पंजीकृत 31,130 पीआरडी स्वयंसेवकों को सीधा लाभ मिलेगा.

सालाना पांच लाख तक का कैशलेस इलाज

पीआरडी जवानों के साथ उनके आश्रित परिवार को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा. आयुष्मान योजना के तहत राजकीय और निजी अस्पतालों में सालाना पांच लाख रुपये तक का इलाज कैशलेस कराया जा सकेगा. इस व्यवस्था के लिए स्वयंसेवक को संबंधित वित्तीय वर्ष में कम से कम तीन महीने ड्यूटी करना जरूरी होगा.

प्रीमियम पर सरकार खर्च करेगी करीब 9.34 करोड़

कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए 3,000 रुपये का वार्षिक प्रीमियम निर्धारित किया गया है. 31,130 पंजीकृत स्वयंसेवकों के आधार पर इस मद में करीब 9.34 करोड़ रुपये सालाना खर्च आने का अनुमान है. हालांकि, चिकित्सा सुविधा का लाभ केवल सेवाकाल के दौरान ही मिलेगा.

Also Read: UP Farmers Subsidy: कुशीनगर के किसानों को राहत, रबी की बुआई से पहले प्रमाणित बीज पर 50% अनुदान का मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >