‘देश चाहता है BJP को हटाया जाए’... आसिम वकार ने छोड़ा AIMIM, कांग्रेस में शामिल होते ही ओवैसी पर साधा निशाना

UP Politics: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है. कांग्रेस में शामिल होते ही उन्होंने AIMIM की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया. लखनऊ में कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी बदलते ही आसिम वकार ने AIMIM और असदुद्दीन ओवैसी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई की बात तो होती है, लेकिन जमीन पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत उन दलों से मुकाबला किया जा रहा है, जो भाजपा को हटाना चाहते हैं.

बोले- जब पूरे विपक्ष से लड़ेंगे तो किसकी मदद कर रहे हैं?

कांग्रेस में शामिल होने के फैसले पर आसिम वकार ने कहा कि जो लोग भारत से प्यार करते हैं, उनका लक्ष्य भाजपा सरकार को हटाकर देश में धर्मनिरपेक्ष और जनहित की सरकार बनाना होना चाहिए. उन्होंने कहा कि AIMIM में रहते हुए उन्हें महसूस हुआ कि पार्टी भाजपा से लड़ने की बात करती है, लेकिन जमीन पर कई जगह कांग्रेस और सपा से ही लड़ती नजर आती है. उनका कहना था कि अगर हर उस व्यक्ति और दल से संघर्ष किया जाएगा, जो भाजपा को सत्ता से हटाना चाहता है, तो इससे सवाल उठता है कि आखिर किसकी मदद की जा रही है.

राहुल गांधी और अजय राय की तारीफ, भाजपा के खिलाफ लड़ाई का दावा

आसिम वकार ने कहा कि देश की इच्छा भाजपा को सत्ता से हटाने की है और विपक्ष का उद्देश्य इसी दिशा में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के विरोधियों से ही लड़ाई होगी, तो इसका मतलब भाजपा को सहयोग करना है. उन्होंने राहुल गांधी और उनकी टीम के साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का जिक्र करते हुए कहा कि वे पूरी ताकत के साथ भाजपा का मुकाबला कर रहे हैं और वह भाजपा को हटाने के लिए कांग्रेस में आए हैं.

हुमायूं कबीर को लेकर भी उठाए सवाल

आसिम वकार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले ही हुमायूं कबीर को लेकर सवाल उठाए थे. उनके मुताबिक, बाबरी मस्जिद बनवाने वाले हुमायूं कबीर को उन्होंने भाजपा का एजेंट बताया था और बाद में एक स्टिंग ऑपरेशन में भी यह बात सामने आई थी. उन्होंने कहा कि जब केंद्र से भाजपा की सरकार हटेगी, तब यह जांच होनी चाहिए कि हुमायूं कबीर को 1100 करोड़ रुपये किन लोगों ने दिए थे. आसिम वकार ने कहा कि वे भाजपा को हटाने के मकसद से कांग्रेस में आए हैं.

Must Read-यूपी चुनाव 2027 से पहले ओवैसी को झटका, 10 साल पुराने साथी ने छोड़ा साथ, राहुल गांधी के पाले में जाने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >