अपनी सीट भी नहीं जिता पाए भाजपा नेता! चुनावी नतीजों के बाद अखिलेश यादव बोले– "यह बदलाव की शुरुआत है"

UP Politics: चुनावी नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने इसे 'डबल इंजन की डबल हार' करार देते हुए युवाओं की एकजुटता और अभिभावकों के आक्रोश को इसका मुख्य कारण बताया है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी नतीजों के बाद भाजपा पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह परिणाम युवाओं की एकजुटता और उनके अभिभावकों के आक्रोश का संयुक्त असर है. साथ ही उन्होंने भाजपा पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए इसे "डबल इंजन की डबल हार" बताया.

युवाओं के आक्रोश और कई मुद्दों का किया जिक्र

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में दावा किया कि जनता ने वोट चोरी, पेपर चोरी, चढ़ावा-चंदा-दान चोरी, नौकरी चोरी, आरक्षण चोरी, कमीशनखोरी, पीडीए पर अत्याचार, घोर भ्रष्टाचार, महंगाई, मिलावट और महिलाओं के सम्मान जैसे मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ अपना संदेश दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता के विश्वास और आस्था तक को ठगा है.

भाजपा नेतृत्व और संगठन पर साधा निशाना

सपा प्रमुख ने पोस्ट में भाजपा के संगठन और नेतृत्व पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अब भाजपा के भीतर भी इस्तीफे की मांग उठेगी. साथ ही यह भी कहा कि जो अपनी ही विधानसभा सीट नहीं जिता पाए, उनके नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं. पोस्ट में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को लेकर भी राजनीतिक टिप्पणी की तथा चुनावी नतीजों को बदलाव की शुरुआत बताया.

विजयी उम्मीदवारों को दी बधाई

अखिलेश यादव ने सभी विजयी उम्मीदवारों को जीत की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाएंगे. पोस्ट के अंत में उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि भाजपा के भीतर भी चुनावी नतीजों को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

Must Read- UP में हेलीकॉप्टर से बरसेंगे फूल, शिवभक्तों के स्वागत में योगी सरकार की खास तैयारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >