यूपी पुलिस भर्ती में अपडेट: 17 अगस्त से दस्तावेज जांच और शारीरिक परीक्षा शुरू, अभ्यर्थी अभी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. सीधी भर्ती-2025 के तहत आरक्षी पदों के लिए अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा. अभ्यर्थी आज ही अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें.

UP News: यूपी पुलिस में आरक्षी बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब अगला चरण शुरू होने जा रहा है. अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा. भर्ती बोर्ड ने इसके लिए प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं.

वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं. DV/PST के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख और परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा.

32,679 पदों पर हो रही भर्ती

भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक 32,679 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण 17 अगस्त से प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किया जाएगा. DV/PST में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इसके अगले चरण में शामिल किया जाएगा. बोर्ड के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों को सितंबर 2026 में शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी दौड़ के लिए बुलाया जाएगा.

इसके बाद जारी होगा अंतिम परिणाम

शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा. भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए वह लगातार आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

28.86 लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह रहा है. भर्ती के लिए कुल 28.86 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. इनमें 19,62,560 पुरुष और 9,24,237 महिलाएं शामिल थीं. लिखित परीक्षा का आयोजन 8 से 10 जून 2026 के बीच छह पालियों में कराया गया था. अब लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए DV/PST का चरण शुरू होने जा रहा है.

UP Police DV PST Admit Card Download Link

Also Read: 2027 में सूपड़ा साफ , 28 में सपा समाप्त , ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाया गंभीर आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lucky Kumari

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >