UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसके तहत अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, नगर निगम और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. पवन कुमार को ADM (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर और दिनेश को ADM (नगर), अयोध्या बनाया गया है. वहीं मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को ADM (नगर), कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है.
कानपुर, कासगंज और चित्रकूट में भी बदली तैनाती
कानपुर नगर के ADM (नगर) आलोक कुमार गुप्ता को ADM (वित्त एवं राजस्व), कासगंज बनाया गया है. चित्रकूट के ADM (न्यायिक) अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय भेजा गया है, जबकि मथुरा की SDM कंचन को ADM (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी की जिम्मेदारी मिली है. सूरज कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त, सहारनपुर और जितेंद्र कटियार को उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय बनाया गया है.
BDA से लेकर मऊ और शाहजहांपुर तक फेरबदल
वंदिता श्रीवास्तव को उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में उपनिदेशक (प्रशासन) बनाया गया है, जबकि हिमांशु कुमार गुप्ता को सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है. निधि डोडवाल को प्रधान प्रबंधक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है. वहीं अजय कुमार त्रिपाठी को मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ और भान सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर बनाया गया है.
