TMC, शिवसेना के बाद अब सपा में बड़ी टूट का दावाः ओपी राजभर बोले- कई सांसद BJP के संपर्क में

UP News:उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीजेपी और सपा के बीच जुबानी जंग थमने का नाम ले रही है. यूपी के मंत्री और सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा हमला बोला है. उन्होंने कथित तौर पर दावा किया है कि संसद के मानसून सत्र तक कई विधायक और सांसद एनडीए में शामिल होंगे.

UP News:उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि TMC और शिवसेना (UBT) के बाद अब समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है.एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक , उन्होंने कहा कि सपा के कई सांसद हमारे मंत्रियों के संपर्क में हैं. पूर्वांचल के पिछड़े और दलित समुदाय से आने वाले कई सांसद सपा के कामकाज से नाखुश हैं। वो भाजपा के साथ आना चाहते हैं.

मानसून सत्र में हो सकता है बिखराव


राजभर ने दावा किया कि संसद के मानसून सत्र के दौरान ही सपा में बिखराव दिख सकता है. उन्होंने कहा कि कई सांसद विपक्षी दल का साथ छोड़कर NDA के पाले में आ जाएंगे. उन्होंने इशारा किया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की कार्यशैली से पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ रहा है.

सपा ने राजभर पर किया पलटवार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ओपी राजभर के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भविष्यवाणी करने वाले अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें,पता नहीं इस बार उन्हें भाजपा 75 सीट या 50 सीट दे रही है, या फिर इस बार सिर्फ आश्वासन मिलेगा. सपा प्रमुख ने कथित तौर पर कहा कि इन्होंने (ओम प्रकाश राजभर) बीजेपी के गठबंधन से 30 सीटें मिलने की अफवाह फैलाकर पैसा एडवांस ले लिया है.

यह भी पढ़े –अयोध्या से योगी का सपा और कांग्रेस पर वार- राम पर लाठी चलाने वाले आज उपदेश दे रहे, जनता माफ नहीं करेगी

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर बोला हमला, कहा- साईकिल सैफई जा सकती है लेकिन सत्ता के गलियारे में तक नहीं आ सकती

बिकने को तैयार हो तभी खरीदते हैं लोगः – ओपी राजभर का सपा पर वार, बोले- महाराष्ट्र के बाद अब यूपी की बारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >