Uttar Pradesh News: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, कई इलाके जलमग्न

Uttar Pradesh News: संगम नगरी प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके में घरों में पानी भर गया है जिससे प्रशासन को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ा है.

Uttar Pradesh News: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार शाम तक गंगा नदी के किनारे बसे फाफामऊ और छतनाग में जलस्तर 83.92 सेंटीमीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान 84.73 सेंटीमीटर के नजदीक है. उनके अनुसार इसी तरह यमुना के किनारे बसे नैनी में जलस्तर 83.78 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है. सिंह ने बताया कि जिले में कुल 27 नाव लगाई गई हैं जिनमें फूलपुर तहसील के बदरा सोनौटी गांव में छह नाव, करछना के भगेसर देहली गांव में एक नाव और नगर के दारागंज में तीन, बघाड़ा में 10 और राजापुर में सात नाव शामिल हैं.

Uttar Pradesh News: बाढ़ से 5 हजार से अधिक लोग प्रभावित

सदर तहसील में 15 मोहल्लों के 1130 लोग सात शरणार्थी शिविरों में ठहरे हुए हैं. उनके अनुसार जिले में बाढ़ से अब तक 5,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जिनके लिए बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं. अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ ही जल पुलिस की टीम लगाई गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >