निवेश से रोजगार तक… CM योगी ने बताया कैसे 9 साल में बदली UP की तस्वीर, 15 लाख करोड़ को लेकर गिनाए आंकड़े

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास के आंकड़े पेश किए. पिछले 9 सालों में GSDP और प्रति व्यक्ति आय में तीन गुना बढ़ोतरी का दावा किया गया है. साथ ही 15 लाख करोड़ के निवेश और 65 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की बात कही गई है.

UP News: उत्तर प्रदेश में निवेश और रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक में बड़ा बदलाव आया है. CM योगी ने दावा किया कि 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं, जबकि 65 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार और काम मिला है. उन्होंने यह भी कहा कि निवेशकों से किए गए वादों को 100 प्रतिशत लागू करने की निगरानी वह खुद करते हैं.

निवेशकों का भरोसा बढ़ने का दावा

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापारियों और निवेशकों का कानून-व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है. किसानों को बाजार पर विश्वास हुआ है, जबकि युवाओं को अपने भविष्य और प्रदेश की क्षमता पर भरोसा बढ़ा है. उन्होंने कहा कि युवाओं को यह विश्वास है कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा.

9 साल में GSDP और प्रति व्यक्ति आय बढ़ी

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की GSDP तीन गुना हुई है. इसी अवधि में प्रति व्यक्ति आय भी तीन गुना बढ़ी है. उन्होंने महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी में भी तीन गुना बढ़ोतरी का दावा किया.

एक्सप्रेसवे से वाटरवे तक मजबूत कनेक्टिविटी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले नौ वर्षों के दौरान एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, रेलवे, वाटरवे और फ्रेट कॉरिडोर जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है. इसके साथ ही इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर विकसित किए गए हैं. उनका कहना है कि इससे उत्तर प्रदेश में मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत हुआ है.

15 लाख करोड़ के निवेश जमीन पर उतरने का दावा

पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश को लाखों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. उन्होंने दावा किया कि 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं, जबकि करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव तैयार हैं. उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही इन निवेश प्रस्तावों को लेकर ग्राउंड ब्रेकिंग से जुड़ा आयोजन किया जाएगा.

65 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार का दावा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब तक 65 लाख से अधिक युवाओं को काम और रोजगार मिला है. उन्होंने बताया कि बड़े कारखानों की संख्या भी बढ़ी है. उनके अनुसार, करीब नौ साल पहले प्रदेश में लगभग 14 हजार बड़े कारखाने थे, जो अब बढ़कर करीब 35 हजार हो गए हैं.

MSME और ODOP पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 96 लाख MSME इकाइयां हैं और यह देश का सबसे बड़ा MSME नेटवर्क है. उन्होंने ODOP के जरिए छोटे और मध्यम उद्यमों के उत्पादों की ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार MSME को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने की दिशा में भी काम कर रही है. साथ ही निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में करीब 75 हजार एकड़ का लैंड बैंक तैयार होने की बात कही.

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में भी बढ़त

उन्होंने दावा किया कि देश के मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 55 प्रतिशत, जबकि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स में करीब 60 प्रतिशत है. उन्होंने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के छह रणनीतिक नोड्स में भी निवेश प्रस्ताव आने की बात कही. उन्होंने कहा कि निवेशकों को नीतियों का लाभ देने के लिए Nivesh Mitra, Nivesh Sarathi और Udyami Mitra जैसे डिजिटल माध्यमों से सिंगल विंडो व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि निवेशकों को नीति के मुताबिक ऑनलाइन और समयबद्ध तरीके से प्रोत्साहन मिले.

Must Read: कूड़ा फेंकना बना मौत की वजह! पहले हुई कहासुनी, फिर मचा खूनी बवाल, देवर-भतीजे ने हंसिया से हमला कर भाभी की ले ली जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >