लखनऊ की दो बेटियों ने तनाव दूर करने के लिए बनाया गेम, अब 40 से ज्यादा देशों में हो रही डिमांड

UP News: लखनऊ की दो बहनों ने मां की देखभाल के दौरान उपजे तनाव को कम करने के लिए एक अनोखा कार्ड गेम बनाया. आज यह गेम 40 से अधिक देशों में लोकप्रिय हो चुका है और एक सफल स्टार्टअप बन गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की दो बहनों ने अपने अनोखे आइडिया से ऐसा कार्ड गेम तैयार किया है, जिसकी मांग अब केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है. शुरुआत में परिवार के तनाव को कम करने के लिए बनाया गया यह टेबलटॉप कार्ड गेम आज एक सफल स्टार्टअप का रूप ले चुका है और दुनिया के 40 से अधिक देशों में इसकी पहुंच बन चुकी है.  

मां की देखभाल के दौरान आया गेम बनाने का आइडिया  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों सगी बहनों की मां कैंसर से जूझ रही हैं. उनकी देखभाल के लिए दोनों बहनों को बार-बार लखनऊ आना पड़ता था. इसी दौरान मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए पूरा परिवार साथ बैठकर बोर्ड गेम खेलता था. यहीं से दोनों को अपना खुद का टेबलटॉप कार्ड गेम बनाने का विचार आया.  

40 से ज्यादा देशों में पहुंचा गेम  

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मृणालिनी मित्रा और न्योनिका मित्रा ने इस गेम को तैयार किया है. दोनों बहनों ने इसमें हैंड-ड्रॉन पेंटिंग और पारंपरिक स्टोरीटेलिंग को शामिल किया. शुरुआत में यह गेम केवल अपने उपयोग के लिए बनाया गया था, लेकिन लोगों की बढ़ती रुचि के बाद इसे स्टार्टअप का रूप दिया गया. आज इस गेम की मांग अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित 40 से अधिक देशों में है. कंपनी का राजस्व भी 95 लाख रुपये से अधिक पहुंच चुका है.  

विदेशों से पढ़ाई कर लौटीं दोनों बहनें  

मृणालिनी मित्रा ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, जबकि न्योनिका मित्रा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट हैं. दोनों बहनों ने बताया कि मां की देखभाल के लिए उन्हें लगातार लखनऊ आना पड़ता था, इसलिए उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया. इसी दौरान परिवार के साथ बोर्ड गेम खेलने से उन्हें नया बिजनेस आइडिया मिला.  

यूट्यूब से मिली शुरुआत की सफलता  

दोनों बहनों के अनुसार, यह कार्ड गेम पूरी तरह उनका अपना कॉन्सेप्ट है. मृणालिनी ने बताया कि जब उन्हें महसूस हुआ कि यह गेम मुश्किल समय में तनाव कम करने और खुशी देने का माध्यम बन सकता है, तो उन्होंने इसके कैरेक्टर्स को सबसे पहले यूट्यूब पर लॉन्च किया. वहां से मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स के बाद उन्होंने इसे बड़े स्तर पर विकसित किया, जो आज एक सफल ग्लोबल स्टार्टअप बन चुका है.

- लक्की कुमारी की रिपोर्ट

Also Read: पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >