शादी से पहले खत्म हो गई प्रेम कहानी, सुसाइड नोट में सामने आई आखिरी फैसले की वजह, जानें पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शादी के लिए परिवारों के राजी न होने पर एक प्रेमी युगल ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शादी के लिए परिवारों के राजी न होने पर एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है. मौके से मिले सुसाइड नोट में युवती ने इस कदम के पीछे पारिवारिक विरोध को वजह बताया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

श्मशान घाट के पास बेसुध मिले दोनों

सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र के दुमझेड़ा गांव में रविवार देर रात प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया. रात करीब दो बजे युवक अंकुर ने अपने एक परिचित को फोन कर बताया कि दोनों ने श्मशान घाट के पास जहर खा लिया है. सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां दोनों खेत में बेसुध पड़े मिले. दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

इलाज के दौरान युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर

इलाज के दौरान अंकुर की हालत लगातार बिगड़ती गई. उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई. वहीं युवती का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. अंकुर चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था.

सुसाइड नोट में परिवार पर लगाया शादी से रोकने का आरोप

मौके से मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था. उसने लिखा कि यदि वह अकेले ऐसा कदम उठाती तो परिजन उसके प्रेमी की जान ले सकते थे, इसलिए दोनों ने साथ मरने का फैसला किया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नोट युवती ने लिखा है. जांच में यह भी पता चला कि दोनों रिश्तेदार थे और पारिवारिक कार्यक्रमों के दौरान उनकी जान-पहचान हुई थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

सीओ सदर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मौके से मिले सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.

Also Read: रैगिंग के मामलों में यूपी सबसे आगे, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में सामने आए चिंताजनक आंकड़े


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >