घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब… यूपी में बारिश से मचा हाहाकार, देखें वीडियो

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, वाराणसी और अलीगढ़ में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मुरादाबाद की कॉलोनियों में जलभराव, वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर और अलीगढ़ की सड़कों पर भरे पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. मुरादाबाद, वाराणसी और अलीगढ़ जैसे शहरों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मुरादाबाद के कई इलाकों में पानी भरने से लोग परेशान

मुरादाबाद शहर की भोलानाथ कॉलोनी में जलभराव की गंभीर स्थिति देखी गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश का पानी उनके घरों और गलियों में भर गया है, जिससे जीव��-यापन मुश्किल हो गया है. इस पर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने सफाई दी कि बरसात से पहले नगर के सभी नालों की सफाई कराई गई थी. शहर के लगभग 90% हिस्सों में जलभराव नहीं है. भोलानाथ कॉलोनी एक गड्ढे में बसी अनधिकृत बस्ती है. वहां पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है और जल निकासी के लिए स्थायी समाधान भी तलाशे जा रहे हैं.

वाराणसी में गंगा उफान पर, घाट हुए जलमग्न

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इससे कई घाट जलमग्न हो गए हैं. घाटों पर पानी चढ़ने से श्रद्धालुओं को दिक्कतें हो रही हैं. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और नदियों के पास न जाने की अपील की है.

अलीगढ़ की सड़कें बनीं तालाब

अलीगढ़ शहर में भी भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई है. सड़कों पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई. हालांकि, बारिश से प्रभावित इलाकों में जल निकासी के लिए प्रशासन की तरफ से इंतजाम किए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashank baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >