2 हजार में गोबर! खुशी-खुशी मंगाया एंड्रॉयड डिवाइस, पार्सल खुलते ही पकड़ ली नाक, अंदर का नजारा देख युवक के उड़े होश

Online Shopping Fraud: ग्रेटर नोएडा में एक युवक के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी हुई. एंड्रॉयड डिवाइस के इंतजार में बैठे युवक के पार्सल में गोबर निकला. मामला साइबर सेल तक पहुंचा.

Online Shopping Fraud: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां समसपुर गांव के रहने वाले आकाश नागर ने कामकाज के लिए एक वेबसाइट से एंड्रॉयड डिवाइस ऑर्डर किया था. डिवाइस की कीमत करीब दो हजार रुपये थी और बुकिंग के समय ही उन्होंने पूरी रकम ऑनलाइन चुका दी थी. कई दिनों के इंतजार के बाद जब सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कोरियर उनके घर पार्सल लेकर पहुंचा और उन्होंने उसे खोला, तो अंदर एंड्रॉयड डिवाइस की जगह गोबर भरा हुआ था.

एंड्रॉयड डिवाइस की जगह निकला गोबर

आकाश नागर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक वेबसाइट से कामकाज के लिए एंड्रॉयड डिवाइस ऑनलाइन ऑर्डर किया था. ऑर्डर करते समय ही उन्होंने डिवाइस की पूरी कीमत ऑनलाइन भुगतान कर दी थी. सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कोरियर वाला उनका पार्सल लेकर घर पहुंचा. पार्सल खोलते ही अंदर का सामान देखकर आकाश हैरान रह गए, क्योंकि उसमें वह एंड्रॉयड डिवाइस नहीं था, जिसे उन्होंने ऑर्डर किया था.

पैकेट खोलते ही आने लगी बदबू

आकाश के मुताबिक, पार्सल के अंदर एंड्रॉयड डिवाइस की जगह गोबर से भरा पैकेट रखा हुआ था. पैकेट खोलते ही बदबू आने लगी. करीब दो हजार रुपये का भुगतान करने के बाद भी ऑर्डर किया गया सामान नहीं मिलने पर उन्होंने इसे ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर हुई धोखाधड़ी बताया. उनका कहना है कि ऑनलाइन सामान मंगाने के बहाने उनके साथ फ्रॉड किया गया.

साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

पार्सल में गोबर मिलने के बाद आकाश नागर ने मामले की शिकायत दनकौर कोतवाली की साइबर सेल में दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. आकाश का कहना है कि उन्होंने जिस सामान के लिए ऑनलाइन भुगतान किया था, उसकी जगह उन्हें गोबर भेज दिया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले में थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, ऑनलाइन ऑर्डर के बदले गोबर मिलने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Must Read: बेटे के भेष में साधु बनकर पहुंचे ठग... फिर मांगे लाखों रुपये, परिवार वालों से बोला- पैसे नहीं दिए तो बीमारी और बर्बादी होगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >