लखनऊ की सड़क पर दिखा लड़की का रौद्र रूप, मनचले को चप्पलों से पीटने का VIDEO वायरल

UP News: लखनऊ के कैसरबाग इलाके में एक युवती ने अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को सबक सिखाया. युवती ने आरोपी को सड़क पर ही करीब 500 मीटर तक दौड़ाकर चप्पलों से पीटा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में एक युवती ने अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक की सड़क पर ही पिटाई कर दी. युवती ने आरोपी को करीब 500 मीटर तक दौड़ाकर चप्पलों से पीटा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लालबाग इलाके में हुई घटना

लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र के लालबाग इलाके में बुधवार दोपहर यह घटना हुई. जानकारी के मुताबिक, युवती अपने भाई को टिफिन देने जा रही थी. इसी दौरान लालबाग से ओडियन सिनेमा की ओर जाते समय एक अधेड़ व्यक्ति ने उस पर अभद्र टिप्पणी कर दी.

विरोध के बाद युवती ने उठाया कदम

युवती ने पहले आरोपी का विरोध किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने चप्पल उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी डरकर भागने लगा तो युवती भी उसे दौड़ाते हुए पीटती रही. करीब 500 मीटर तक यह सिलसिला चलता रहा.

एक मिनट में 30 से अधिक बार बरसाई चप्पल

घटना के दौरान आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जुट गए. वीडियो में युवती आरोपी को चप्पल से मारते हुए दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि करीब एक मिनट में युवती ने आरोपी पर 30 से अधिक बार चप्पल बरसाई. भीड़ बढ़ने के बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, जिसके बाद युवती ने उसे छोड़ दिया.

वीडियो के जरिए दिया संदेश

युवती ने बताया कि उसने इस मामले में अभी पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी है. उसका कहना है कि वीडियो वायरल करने का उद्देश्य अन्य मनचलों को संदेश देना है कि गलत व्यवहार का विरोध किया जाएगा. उसने कहा कि अगर लड़कियां आवाज नहीं उठाएंगी तो ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी.

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

कैसरबाग थाना प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि युवती की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान और मामले की जांच कर रही है.

Also Read: अब कोई महिला नहीं रहेगी पीछे! योगी सरकार ने शुरू किया ऐसा अभियान, मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का मौका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >