प्रेम कहानी का खौफनाक अंत बनी "मर्डर मिस्ट्री", कानपुर में पेड़ पर एक ही साड़ी से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, शव मिलते ही उठे कई सवाल

Kanpur Crime News: कानपुर के महाराजपुर में बबूल के पेड़ पर प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से हड़कंप मच गया. महिला की पहचान उन्नाव निवासी के रूप में हुई है, जबकि युवक की तलाश जारी है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

Kanpur Crime News: कानपुर के महाराजपुर के सुभौली गांव के पास शनिवार दोपहर रेलवे लाइन किनारे बबूल के पेड़ पर महिला और युवक के शव लटके मिले. खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का पहचान पत्र और कुछ रुपये मिले. प्राथमिक जांच में युवक को महिला का प्रेमी बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है.

एक पेड़ पर मिले दोनों के शव

महाराजपुर के सुभौली गांव के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के किनारे खेत में बबूल के पेड़ पर महिला और युवक के शव मिले. पुलिस के अनुसार, महिला की साड़ी के दोनों छोर से अलग-अलग फंदे बनाए गए थे और दोनों के शव उसी पेड़ पर लटके मिले. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की.

पहचान पत्र से हुई महिला की पहचान

जांच के दौरान घटनास्थल के पास मिले महिला के पहचान पत्र से उसकी पहचान उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी करीब 30 वर्षीय महिला के रूप में हुई. पुलिस ने फोन के जरिए गांव में संपर्क किया तो पता चला कि महिला की करीब आठ साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं. पुलिस ने उसके स्वजन को घटना की सूचना दे दी है.

युवक की पहचान अभी नहीं हुई

घटना की जानकारी मिलते ही ADCP पूर्वी शिवा सिंह और ACP चकेरी आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की. पुलिस की प्राथमिक जांच में युवक को महिला का प्रेमी बताया जा रहा है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. घटना के पीछे की वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

ACP चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि उन्नाव निवासी महिला के साथ उसके प्रेमी का शव लटका मिला है. प्रेमी की पहचान अभी नहीं हो सकी है. महिला के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और घटना के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Must Read: किसानों के लिए काम की खबर! प्याज-लहसुन की खेती से कमाई बढ़ाने का मौका, UP में मिलेगी 40% सब्सिडी, जानें कैसे करें अप्लाई और उठाएं योजना का लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >