जन्माष्टमी पर सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दिया ऐसा संदेश, बोले- भगवान कृष्ण के कर्तव्य पथ पर चलकर बनेगा विकसित भारत

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी पर मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए. उन्होंने ब्रज के विकास का वादा किया और पिछली सरकारों पर निशाना साधा.

Yogi Adityanath Mathura: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मथुरा पहुंचे और श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट तक जन्मस्थान परिसर में रहे. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उन्हें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ब्रजवासियों की भावनाओं के अनुरूप पूरे ब्रज को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

भावनाओं के अनुरूप विकसित होगा पूरा ब्रज

उन्होंने कहा कि मथुरा, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन और वृंदावन का विकास लोगों की भावनाओं और आस्था के अनुरूप किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस संबंध में बैठक कर उन्होंने सभी के सामने अपनी बात स्पष्ट कर दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज का विकास ब्रजवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा.

पिछली सरकारों पर सीएम योगी का निशाना

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार भगवान राम, कृष्ण कन्हैया, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में विश्वास करती है. वहीं, उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बाबर और औरंगजेब में आस्था रखने वालों के साथ थीं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सनातन और जनता के प्रति आस्था की उम्मीद नहीं की जा सकती.

'डबल इंजन की सरकार मंसूबों में सफल नहीं होने देगी'

सीएम योगी ने कहा कि ऐसे लोग बहन-बेटियों, अन्नदाताओं, उद्यमियों और किसानों को लाचार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन डबल इंजन की सरकार उन्हें अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि सरकार सभी का सम्मान करती है और खास तौर पर सनातन का सम्मान करती है.

'अब ब्रज में कांड नहीं, रंगोत्सव होता है'

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रजवासियों को सम्मान देने के लिए वह स्वयं हर जन्माष्टमी पर मथुरा आते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें मथुरा आने से डरती थीं और उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता रहती थी. इसी दौरान उन्होंने जवाहर बाग कांड का भी जिक्र किया. सीएम योगी ने कहा कि अब ब्रज में ऐसे कांड नहीं, बल्कि रंगोत्सव और ब्रजराज उत्सव होता है. उन्होंने इसे नए विश्वास और प्रेरणा की शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का संदेश कर्तव्य पथ पर चलने का है. उन्होंने देश, सनातन और मानवता के लिए काम करते हुए भारत को विकसित भारत बनाने का आह्वान किया.

Must Read: जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह में टेका माथा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >