UP में खुलेंगे हाईटेक पशु अस्पताल, डिजिटल एक्स-रे, ऑपरेशन थिएटर समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालकों के लिए एक बड़ी पहल कर रही है. राज्य की हर विधानसभा क्षेत्र में हाईटेक आदर्श पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे. इन अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं से पशुओं का बेहतर इलाज हो सकेगा.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुपालकों के लिए बड़ी पहल करते हुए राज्य की हर विधानसभा क्षेत्र में हाईटेक आदर्श पशु चिकित्सालय स्थापित करने का फैसला किया है. इन अस्पतालों में सामान्य उपचार से लेकर जटिल सर्जरी, डायलिसिस, डिजिटल एक्स-रे, ऑपरेशन थिएटर और भर्ती जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करना और पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद करना है.

हर विधानसभा में खुलेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय

योजना के तहत प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक आदर्श पशु चिकित्सालय बनाए जाएंगे. इससे किसानों और पशुपालकों को गंभीर बीमारियों या बड़े ऑपरेशन के लिए दूर शहरों के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा. स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी.

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

इन हाईटेक अस्पतालों में डायलिसिस, डिजिटल एक्स-रे, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आंखों और हड्डी की सर्जरी, भर्ती और रिकवरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. गंभीर रूप से बीमार पशुओं की निगरानी और उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ प्रशिक्षित पैरा वेटरनरी स्टाफ भी तैनात किया जाएगा.

प्रत्येक अस्पताल पर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च

पशुपालन विभाग के अनुसार प्रत्येक अस्पताल के निर्माण पर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे. इसमें करीब 2.55 करोड़ भवन निर्माण पर और लगभग 50 लाख आधुनिक चिकित्सा उपकरण, डिजिटल मशीनें, फर्नीचर तथा सोलर सिस्टम जैसी सुविधाओं पर खर्च होंगे. अस्पताल परिसर में सीसीटीवी निगरानी की भी व्यवस्था रहेगी, जिससे उपचार प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे.

डेयरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि समय पर और बेहतर इलाज मिलने से पशुओं की मृत्यु दर कम होगी, दूध उत्पादन में वृद्धि होगी और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. यह योजना पशुधन संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ डेयरी और पशुपालन व्यवसाय को नई मजबूती देगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान करेगी.

पशुपालकों को मिलेगा सीधा लाभ

योजना लागू होने के बाद छोटे और बड़े सभी पशुपालकों को अपने क्षेत्र में ही उन्नत पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी. आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के जरिए उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक नया मॉडल स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा.

Also Read: बस एक चूक और हो सकती थी अनहोनी, लोको पायलट की सतर्कता से टले दो रेल हादसे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >