UP News: फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई पट्टी सकबाई के पास हुए हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई. आस्थानीय लोगों के अनुसार बताया जा रहा है कि पहले बाइक की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए, जिसके बाद तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे कांवड़िए
जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई पट्टी सकबाई के पास कांवड़िए सड़क से गुजर रहे थे. इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों कांवड़िए सड़क पर गिर गए.इसी बीच तेज रफ्तार वाहन वहां से गुजरा और दोनों को कुचल दिया. हादसे में दोनों कांवड़ियों को गंभीर चोटें आईं. तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई.
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. दुर्घटना किस वाहन से हुई और हादसे की पूरी परिस्थितियां क्या थीं, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हुई है.
Input- Anjali
Must Read- एक ही शहर में CNG के दो अलग-अलग दाम, UP में 105 रुपये किलो पहुंची CNG, जानिए अपने शहर का हाल
