अब एक Key Chain बनेगी सुरक्षा कवच, खतरे में 50 मीटर तक गूंजेगी मदद की आवाज, बागपत DM की पहल चर्चा में

UP News: महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए बागपत में अनोखी पहल हुई है. जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत की-चेन अलार्म सुरक्षा डिवाइस वितरित किए हैं. यह छोटा उपकरण आपात स्थिति में तेज आवाज निकालकर मदद पहुंचाएगा.

UP News: महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बागपत जिला प्रशासन ने नई पहल की शुरुआत की है. जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत महिलाओं को की-चेन अलार्म सुरक्षा डिवाइस वितरित किए. यह छोटा और आसानी से साथ रखा जा सकने वाला उपकरण आपात स्थिति में तेज आवाज निकालकर आसपास मौजूद लोगों को सतर्क करेगा, जिससे समय रहते मदद मिल सके.

कलेक्ट्रेट की महिला कर्मियों को दिए गए सुरक्षा उपकरण

इस पहल के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों को की-चेन अलार्म डिवाइस प्रदान किए गए. इस दौरान जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि बदलते समय में महिलाओं को सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरा माहौल देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा उपकरण महिला सुरक्षा को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

खतरे की स्थिति में दो मिनट तक बजेगा अलार्म

डीएम ने बताया कि यह डिवाइस की-चेन के रूप में तैयार किया गया है, जिसे महिलाएं अपनी चाबी, पर्स या बैग के साथ आसानी से रख सकती हैं. यदि किसी महिला को बाहर निकलते समय असुरक्षा महसूस होती है या वह किसी आपात स्थिति में फंस जाती है, तो डिवाइस को तुरंत सक्रिय किया जा सकता है. इसके सक्रिय होते ही करीब दो मिनट तक तेज अलार्म बजता है, जिसकी आवाज लगभग 50 मीटर की दूरी तक सुनाई देती है.

अलार्म सुनकर तुरंत मिल सकेगी मदद

प्रशासन का मानना है कि तेज आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग सतर्क हो जाएंगे और जरूरतमंद महिला की मदद के लिए तुरंत पहुंच सकेंगे. जिला प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा सुरक्षा साधन उपलब्ध कराना है, जिसे वे हर समय अपने साथ रख सकें और जरूरत पड़ने पर बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकें. यह पहल महिलाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

Must Read- बलिया में कोरोना की वापसी, सहतवार की महिला मिली संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की निगरानी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >