कछला घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, वाहन पलटने से हुई 1 की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती

UP News: बदायूं के बिल्सी में कछला गंगा घाट से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के टेंपो की बाइक से टक्कर हो गई. टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

UP News: बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कछला गंगा घाट से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो की बाइक से टक्कर हो गई, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया. हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

गंगा स्नान से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बिल्सी थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव निवासी सुरेश पाल सिंह तोमर अपने साथियों के साथ कछला गंगा घाट से स्नान कर टेंपो से घर लौट रहे थे. वितरोई के पास सामने से आई बाइक की टक्कर के बाद टेंपो संतुलन खो बैठा और हाईवे पर पलट गया. हादसे में 65 वर्षीय सुरेश पाल सिंह तोमर की मौके पर ही मौत हो गई.

छह घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

दुर्घटना में निर्मला देवी, कुंवर पाल सिंह, फूलचंद, लल्लू सिंह समेत छह लोग घायल हुए हैं. सभी को पहले बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार जारी है.

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मुजरिया थाना प्रभारी विदेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.

Must Read- बरेली-बदायूं हाईवे पर देर रात हाफ एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में एक सिपाही घायल और 2 टप्पेबाज़ गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >