छात्रों पर लाठीचार्ज को अवधेश प्रसाद ने बताया तानाशाही, बोले- सरकार को चुकानी होगी भारी कीमत

UP News: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को तानाशाही और अलोकतांत्रिक बताया है. उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार को इस अन्याय की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर जेएमएम-कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने लाठीचार्ज को तानाशाही करार देते हुए कहा कि सरकार का अड़ियल रवैया लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है. अवधेश प्रसाद ने चेतावनी दी कि छात्रों के साथ हुए अन्याय की सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया अलोकतांत्रिक

अवधेश प्रसाद ने कहा कि झारखंड में छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उन पर पुलिस बल का इस्तेमाल किया. उन्होंने इसे पूरी तरह गलत और अलोकतांत्रिक कदम बताया. सपा सांसद ने कहा कि छात्रों का हित सबसे ऊपर होना चाहिए और सरकार को जिद छोड़कर उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए.

संसद सत्र को लेकर भी सरकार पर निशाना

सपा सांसद ने संसद सत्र को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन को सुचारू रूप से चलाने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन सरकार संसद की कार्यवाही ठीक से चलने नहीं दे रही. उनके मुताबिक संसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है, जहां किसान, छात्र, व्यापारी और आम लोगों की समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिए.

महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन पर कही ये बात

महिला आरक्षण बिल पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि बिल पहले ही पास हो चुका है, लेकिन इससे जुड़े प्रावधान व्यवहार में लागू नहीं हो रहे हैं. डिलिमिटेशन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के भीतर अभी तालमेल नहीं बन पा रहा है, इसलिए इस पर फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता.

जेपीएससी परीक्षा रद्द होने को बताया छात्रों की जीत

झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं रद्द होने और आयोग के सदस्यों के इस्तीफे को अवधेश प्रसाद ने छात्रों की जीत बताया. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों के एनडीए बैठकों से दूरी बनाने पर उन्होंने कहा कि संभव है कि वे भाजपा के अंदरूनी हालात को समझ चुके हों. अकाली दल और भाजपा की नजदीकी को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है.

खिलाड़ियों की तारीफ, विमानन व्यवस्था पर सवाल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 39 पदक जीतने पर सपा सांसद ने खिलाड़ियों की तारीफ की. वहीं, एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के कारण क्रू सदस्यों के घायल होने और अयोध्या की फ्लाइटें रद्द होने के मामले में उन्होंने सिविल एविएशन व्यवस्था पर सवाल उठाए.

Also Read: रसमलाई बनी रिश्तों में दरार की वजह, छोटे भाई ने पत्नी संग मिलकर भाई-भाभी पर कैंची से किया हमला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >