UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गांव में घुसे एक मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में डर के बजाय अजीब खुमार देखने को मिला. हमीदपुर बबरोतिया में झाड़ियों से निकले मगरमच्छ को युवकों ने रस्सी से जकड़ लिया और फिर वन विभाग के पहुंचने तक उसके साथ खतरनाक स्टंट करते रहे. किसी ने हाथ से मगरमच्छ का मुंह खोलकर दांत दिखाए तो किसी ने उसे हवा में उठा लिया, जिसका खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रस्सी से बांधा, फिर मगरमच्छ के साथ करने लगे करतब
ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे रस्सी से बांध दिया. इसके बाद कुछ युवक उसके साथ बेहद जोखिम भरे अंदाज में नजर आए. एक युवक ने हाथ से मगरमच्छ का मुंह खोलकर उसके दांत दिखाए, जबकि दूसरे युवक ने उसे दोनों हाथों से उठाकर ऊपर कर दिया.
वन विभाग के आने तक मगरमच्छ के साथ खेलते रहे युवक
मगरमच्छ को पकड़ने के बाद युवक काफी देर तक उसके साथ इसी तरह की हरकतें करते रहे. बताया गया कि वन विभाग के पहुंचने तक ग्रामीण मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर उसके साथ खेलते रहे. इस दौरान किसी ने उसके मुंह को हाथ से खोला तो किसी ने उसे उठाकर दिखाया.
मगरमच्छ के साथ लापरवाही पड़ सकती थी भारी
मगरमच्छ जैसे खतरनाक जंगली जीव को इस तरह पकड़ना और उसके मुंह के पास हाथ ले जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है. इसके बावजूद गांव के युवकों ने वन विभाग के आने का इंतजार करने के बजाय उसके साथ इस तरह से करतब किए. घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों की यह हरकत चर्चा में है.
