RERA का बकाया न चुकाने पर आगरा के 2 बिल्डरों पर कार्रवाई, पांच फ्लैटों की नीलामी की तारीख तय

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला प्रशासन ने रेरा का करोड़ों रुपये का बकाया जमा न करने वाले दो बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. एक बिल्डर के पांच फ्लैटों की नीलामी 11 अगस्त को होगी, जबकि दूसरे की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई है.

UP News: आगरा में यूपी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) का करोड़ों रुपये का बकाया जमा न करने वाले दो बिल्डरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. एक बिल्डर के पांच फ्लैटों की नीलामी की तारीख तय कर दी गई है, जबकि दूसरे बिल्डर की कुर्क की गई संपत्तियों की रजिस्ट्री और खरीद-फरोख्त पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है.

रेरा का बकाया नहीं चुकाने पर कार्रवाई

उप जिलाधिकारी सदर विक्रम राघव ने बताया कि मेसर्स गायत्री डेवलपवेल प्रा. लि. के निदेशक हरिओम दीक्षित पर रेरा का 81.95 लाख रुपये से अधिक बकाया है. बकाया राशि जमा नहीं करने पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-1 स्थित कंपनी के प्रोजेक्ट 'गायत्री ओरा', 'एपेक्स ओरा' और 'गायत्री हॉस्पिटैलिटी एंड रीयलकॉन' को पहले ही कुर्क कर सील किया जा चुका है. अब प्रशासन ने इन संपत्तियों की रजिस्ट्री और किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं.

11 अगस्त को होगी पांच फ्लैटों की नीलामी

दूसरे मामले में मेसर्स द्वारिका रेजीडेंसी प्रा. लि. पर रेरा का 1.21 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है. इस राशि की वसूली के लिए कंपनी के पांच फ्लैटों को सार्वजनिक नीलामी के लिए चिन्हित किया गया है. प्रशासन के अनुसार, 11 अगस्त को सुबह 11:30 बजे तहसील सभागार में इन फ्लैटों की नीलामी की जाएगी.

बकायेदार बिल्डरों पर सख्त रुख

जिला प्रशासन का कहना है कि रेरा के बकाए की वसूली को लेकर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी बकाया जमा न करने वाले बिल्डरों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि खरीदारों के हितों की रक्षा हो सके और बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित की जा सके.

Must Read- भोजपुरी इंडस्ट्री में नया विवाद, खेसारी लाल के खिलाफ अभिनेत्री अंजना सिंह ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >