UP Murder: होमगार्ड के जवान की हत्या, हथौड़ी से पीटकर ली जान; घर से तकरीबन 300 मीटर दूरी पर मिला शव

प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना के अंतर्गत बिकरा गांव में एक हत्या का मामला सामने आया है.प्रतापगढ़ में तैनात होमगार्ड सोमवार शाम अपने घर से बाघराय थाने ड्यूटी के लिए निकले थे....

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक होमगार्ड के जवान की हत्या का मामला सामने आया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हैं एवं गांव में तनावपूर्ण माहौल है.

सूत्रों के अनुसार प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना इलाके के बिकरा गांव में होमगार्ड शिवराम पटेल का शव खेत में खून से सना मिला है.सोमवार शाम को शिवराम पटेल बाघराय थाने में ड्यूटी के लिए निकले थे.


उनका शव उनके घर से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में मिला। हत्यारों ने हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हीं के गांव में हथौड़ी से कुचलकर उनकी हत्या कर दी. परिजनों का आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने शिवराम की हत्या करने के बाद उनके शव को घर से 300 मीटर दूर खेत में फेंक दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र में लोगों के बीच तनाव का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Singh

Abhishek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >