UP MTS Recruitment 2026: बिना 1 रुपया खर्च किए पाएँ सरकारी नौकरी, 30 जिलों में 8वीं पास के लिए MTS भर्ती, यहाँ करें अप्लाई

UP MTS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग ने राज्य के 30 जिलों में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 45 पदों पर भर्ती निकाली है. 8वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और उन्हें हर महीने 15,618 वेतन मिलेगा. आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2026 है.

UP MTS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग ने राज्य के 30 जिलों में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 45 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती की खास बात यह है कि 8वीं कक्षा पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 22 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.

30 जिलों में भरे जाएंगे 45 पद

भर्ती अभियान के तहत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, इटावा, फर्रुखाबाद, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, ललितपुर, बांदा, आजमगढ़, बलिया, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, हापुड़ और संभल में पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सोशल स्टडीज और कंप्यूटर विषयों के साथ 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है. अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,618 रुपये वेतन दिया जाएगा.

MTS में क्या करना होगा काम?

MTS पद पर चयनित अभ्यर्थियों को कार्यालय से जुड़े कई तरह के काम करने होंगे. इनमें फाइलों का रखरखाव, फोटोकॉपी करना, कार्यालय के अंदर-बाहर फाइलें पहुंचाना और डाक या कूरियर पहुंचाना शामिल है. इसके अलावा कमरों को खोलना-बंद करना, कमरे और फर्नीचर की सफाई, कार्यालय परिसर के बाहर पार्क या पौधों की देखभाल समेत अधिकारियों की ओर से सौंपे गए अन्य कार्यालयी कार्य भी करने होंगे.

बिना फीस भरें फॉर्म, ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल पर जाकर Jobseeker Signup के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर आवेदन पूरा करना होगा. फॉर्म सबमिट करने के बाद अभ्यर्थी उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 22 अगस्त 2026 है.

Must Read- UP के इस जिले में स्कूल बंद, भारी बारिश के बीच प्रशासन ने जारी किया बड़ा आदेश, जानें किन कक्षाओं पर लागू है आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >