रोज के 23 रुपये खर्चो और बाइक घर ले जाओ! मुरादाबाद में UP की पहली ई-स्कूटर शेयरिंग सर्विस लॉन्च

मुरादाबाद में स्मार्ट सिटी योजना के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू हो गया है. केवल 699 मासिक किराए पर उपलब्ध ये ई-स्कूटर 70 किमी से ज्यादा की रेंज देते हैं. यह पहल शहरवासियों को किफायती, पर्यावरण-अनुकूल आवागमन का विकल्प प्रदान करती है.

UP E Scooter Sharing Project: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्मार्ट सिटी योजना के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. शहरवासियों को कम खर्च में आवागमन की सुविधा देने के लिए पहले चरण में 15 हाईटेक ई-स्कूटर उपलब्ध कराए गए हैं. इनका मासिक किराया 699 रुपये रखा गया है. इस हिसाब से एक दिन का खर्च करीब 23 रुपये बैठता है. योजना का उद्देश्य लोगों को किफायती ‘ग्रीन राइड’ उपलब्ध कराने के साथ कार्बन उत्सर्जन कम करना है.

70 किलोमीटर से ज्यादा चलेगा स्कूटर, बैटरी की भी मिलेगी जानकारी

स्मार्ट सिटी के तहत उपलब्ध कराए गए ये स्कूटर पूरी तरह इलेक्ट्रिक हैं. एक बार चार्ज होने के बाद ये 70 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकते हैं. इनमें बैटरी का स्तर बताने के लिए डिस्प्ले भी दिया गया है, जिससे चालक को लगातार बैटरी की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी. स्मार्ट सिटी के चीफ इंजीनियर एके मित्तल के मुताबिक, पहले चरण में 15 स्कूटर पहुंच चुके हैं. प्रयोग सफल रहने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी.

चार साल पहले शुरू हुई थी ई-बाइक शेयरिंग सेवा

मुरादाबाद में करीब चार साल पहले ई-बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू किया गया था. अब इसी सेवा को अपग्रेड करते हुए ई-बाइक की जगह इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. शेयरिंग सेवा में इस्तेमाल होने वाले स्कूटर लो-स्पीड श्रेणी के हैं, इसलिए इनके लिए लाइसेंस और पंजीकरण की जरूरत नहीं है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी की ओर से स्कूटर के साथ हेलमेट भी दिया जाएगा.

यूपी में पहली बार मुरादाबाद से स्कूटर शेयरिंग की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुई इस पहल के तहत मुरादाबाद प्रदेश का पहला शहर बन गया है, जहां स्कूटर शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. यूपी के बाहर राजस्थान के भरतपुर में भी यह सेवा संचालित हो रही है. स्कूटर लेने के लिए लोगों को कंपनी की निर्धारित शर्तें और प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद तय शुल्क पर स्कूटर उपलब्ध कराया जाएगा. स्मार्ट सिटी की इस पहल का लक्ष्य व्यक्तिगत वाहनों पर निर्भरता कम करने के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देना है.

Must Read- पेठा और जूते का बाज़ार बनेगा वर्ल्ड क्लास! आगरा के 30 हुनरमंदों को मिला 2.16 करोड़ का लोन, चमकेगा ताजनगरी का कारोबार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >