UP ka Mausam: कोहरा और शीतलहर का कहर जारी, इटावा का पारा गिरकर 6.2 डिग्री

UP ka Mausam: उत्तर प्रदेश में शनिवार को शीतलहर और कोहरे का असर बना रहा और प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

UP ka Mausam: आईएमडी के मुताबिक, लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 10.8 डिग्री रहा.

लखनऊ और इसके आसपास घना कोहरा छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने लखनऊ और इसके आसपास के क्षेत्रों में देर रात व सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा. वहीं अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान

विभाग ने राज्यवार चेतावनी जारी करते हुए बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों और पूर्व हिस्सों में कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान है तथा ठंड की स्थिति बने रहने की संभावना है. विभाग के मुताबिक, कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा, जिसमें गोरखपुर में 13.2 डिग्री (सामान्य से 7.4 डिग्री कम) जबकि प्रयागराज में 16.8 डिग्री तापमान (सामान्य से 6.1 डिग्री कम) दर्ज किया गया. वहीं वाराणसी, बरेली, इटावा, बहराइच और बाराबंकी में भी तापमान औसत से चार से छह डिग्री कम रहा.

इटावा का तापमान 6.2 डिग्री

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान छह से 11 डिग्री के बीच रहा, जिसमें इटावा में 6.2 डिग्री और बाराबंकी व चुर्क में सात डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. विभाग ने घने कोहरे की वजह से विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में दृश्यता कम होने से सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें: IMD Alert: 28, 29, 30, 31 और 1 जनवरी को शीतलहर और छाया रहेगा घना कोहरा, कोल्ड डे का अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >