UP में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 23 सितंबर को अंबेडकर नगर में लगेगा रोजगार मेला

UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में 23 सितंबर 2026 को एक बड़ा रोजगार मेला लगने वाला है. इसमें 25 से अधिक कंपनियां 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती करेंगी, जिसमें 10वीं पास से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त युवा आवेदन कर सकते हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का मौका सामने आया है. अंबेडकर नगर में 23 सितंबर 2026 को विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. यह मेला उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से राजकीय आईटीआई, अकबरपुर में लगाया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक मेले में 25 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी और 2,500 से ज्यादा रिक्त पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा.

10वीं पास से बीटेक और MBA तक कर सकेंगे आवेदन

रोजगार मेले में केवल उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को ही नहीं, बल्कि हाईस्कूल यानी 10वीं पास उम्मीदवारों को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, BBA, BCA, BTech, पॉलिटेक्निक, ITI, MBA और MCA सहित अन्य योग्यता रखने वाले युवा भी हिस्सा ले सकेंगे.

Honda और Tata Motors समेत 25 से ज्यादा कंपनियां

मेले में युवाओं को रोजगार देने के लिए 25 से अधिक कंपनियों के पहुंचने की जानकारी दी गई है. इनमें Honda, Tata Motors, New Holland और Dixon जैसी कंपनियां शामिल हैं. कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगी. कुल 2,500 से अधिक पदों पर भर्ती का लक्ष्य बताया गया है.

23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा मेला

रोजगार मेला 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक योग्यता और पद के अनुरूप चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा. चयनित उम्मीदवारों को संबंधित पद और योग्यता के आधार पर वेतन दिया जाएगा.

घर बैठे ऐसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले रोजगार संगम पोर्टल या उसके मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करना होगा. रिपोर्ट के मुताबिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया निःशुल्क है. रोजगार मेले से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए 155330 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

रोजगार मेले की जरूरी जानकारी

  • तारीख: 23 सितंबर 2026
  • समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
  • स्थान: राजकीय ITI, अकबरपुर, अंबेडकर नगर
  • कंपनियां: 25 से अधिक
  • रिक्त पद: 2,500 से अधिक
  • योग्यता: 10वीं से लेकर MBA, MCA, BTech आदि
  • रजिस्ट्रेशन: रोजगार संगम पोर्टल/मोबाइल ऐप पर निःशुल्क
  • हेल्पलाइन: 155330

यह भी पढ़ें: बलिया में 70 साल के पति की खौफनाक साजिश! पत्नी-बेटी की हत्या कर रची अजनबी हमलावरों की कहानी, दो साथी भी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >