"दहेज लाओगी तभी बाल उगने देंगे!" ससुराल वालों ने बर्बरता से महिला को किया गंजा, पति और देवर की करतूत से हिला जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दहेज की लालच में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ससुराल वालों पर महिला का सिर जबरन मुंडवाने का आरोप है. पीड़ित की तहरीर पर पति और देवर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Jaunpur Dowry Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहाँ दहेज की हवस में अंधे हुए ससुराल वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. पीड़ित महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति और देवर ने न सिर्फ उसके साथ जमकर मारपीट की, बल्कि दरिंदगी दिखाते हुए जबरन उसका सिर भी मुंडवा दिया.

शादी के बाद से दहेज को लेकर परेशान करने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, महिला का निकाह कुछ साल पहले बक्शा क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति से हुआ था. महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करते थे. इसको लेकर आए दिन विवाद और मारपीट होती थी.

16 सितंबर को पति से हुआ विवाद

महिला के अनुसार, 16 सितंबर को भी दहेज की बात को लेकर पति से उसका विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और जबरन उसका सिर मुंडवा दिया गया. घटना में देवर के भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद पीड़िता मायके पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई.

पति और देवर के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

पीड़िता के परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे. इसके बाद शुक्रवार को बक्शा थाने में महिला की तहरीर पर पति और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

Must Read: UP Paddy MSP 2026: धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, 1 क्विंटल पर किसानों को मिलेंगे कितने रुपये? देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >