UP Home Guard Recruitment: 7600 होमगार्ड स्वयंसेवकों की जल्द होगी भर्ती, शासन ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार 7,600 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती करने जा रही है. शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा. इस भर्ती के बाद प्रदेश में होमगार्ड के रिक्त पदों को भरा जाएगा.

UP Home Guard Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों की एक बार फिर भर्ती होने जा रही है. राज्य सरकार ने 7,600 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इन पदों पर जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा. यह भर्ती जनवरी 2026 में होमगार्ड संगठन में रिक्त 7,600 पदों के सापेक्ष होगी.

41,424 पदों पर पहले से चल रही भर्ती प्रक्रिया

प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं. इनमें वर्तमान में 69,324 होमगार्ड स्वयंसेवक कार्यरत हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से 41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से जारी है. इन पदों के लिए 12 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसके बावजूद निर्धारित पदों के अनुसार अभी 7,600 पद रिक्त हैं. अब इन पदों पर भर्ती कर संख्या को निर्धारित नियतन के अनुसार पूरा किया जाएगा.

भर्ती के बाद 1,18,348 पदों पर हो जाएगी तैनाती

7,600 नए होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती पूरी होने के बाद प्रदेश में स्वीकृत 1,18,348 पदों पर तैनाती हो जाएगी. इससे कानून-व्यवस्था समेत विभिन्न सरकारी कार्यों में होमगार्ड की उपलब्धता बढ़ सकेगी. होमगार्ड स्वयंसेवकों की सेवाएं अलग-अलग विभागों और महत्वपूर्ण आयोजनों में ली जाती हैं. विधानसभा चुनाव समेत अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में भी होमगार्ड स्वयंसेवकों की मांग रहती है.

इन पदों पर होगी भर्ती

होमगार्ड संगठन में केवल स्वयंसेवकों के पदों पर ही भर्ती नहीं होगी. संगठन में लिपिक संवर्ग, ब्लॉक ऑर्गनाइजर, प्लाटून कमांडर समेत अन्य पदों पर भी भर्ती की तैयारी है. इन पदों के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है. शासन की मंजूरी मिलते ही इन पदों पर भी सीधी भर्ती शुरू की जाएगी.

होमगार्ड की सेवाओं की बढ़ती जरूरत

होमगार्ड स्वयंसेवक कानून-व्यवस्था समेत विभिन्न सरकारी कार्यों में सहयोग करते हैं. इसके अलावा विधानसभा चुनाव और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान भी इनकी बड़ी संख्या में आवश्यकता होती है. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में इन सेवाओं के लिए उपलब्ध होमगार्ड बल को और मजबूत किया जा सकेगा.

Also Read : UP में 69 हजार शिक्षक भर्ती का क्या होगा? कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हजारों शिक्षकों की नौकरी पर नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >