यूपी में सड़क किनारे गड्ढे में मिली युवक की लाश, सिर-हाथ क्षतिग्रस्त, हादसा या कुछ और... जांच में जुटी पुलिस

मझौना गांव के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है. सिर और हाथ के हिस्से क्षतिग्रस्त होने से मौत की वजह पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस जांच में जुटी है.

UP Crime News: सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए. करीब 35 वर्षीय युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. सिर और हाथ के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हैं. ऐसे में मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस हत्या और हादसे समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

मझौना गांव के पास मिला शव

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मझौना गांव के पास बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क किनारे गड्ढे में एक युवक का शव देखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी.

सिर और हाथ के हिस्से क्षतिग्रस्त

शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है. सिर और हाथ के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त मिले हैं. पुलिस को आशंका है कि शव के इन हिस्सों को जानवरों ने नुकसान पहुंचाया हो सकता है. हालांकि युवक की मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है.

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम ने मौके का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा.

पहचान के बाद खुलेगा मौत का राज

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है. साथ ही हाल में लापता लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. युवक की पहचान होने के बाद ही उसके यहां पहुंचने और मौत की परिस्थितियों से जुड़े सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है.

Also Read: गोरखपुर में 70 साल पुराने मकान पर कब्जे का आरोप... विरोध पर सपा नेता पर महिला से मारपीट का आरोप, 12 के खिलाफ FIR

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >